यदि आप प्लस टू पास कर चुके हैं और आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो हम JOA Salary in Himachal Pradesh in 2022-23 बारे में रूबरू कराएंगे । आपके पास JOA बनने का एक बहुत सुनहरा मौका है। सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है और जिंदगी में हर व्यक्ति को सपने देखने का अधिकार है। इस सपने को साकार करने में हम आपकी मदद करेंगे।
- आप हमारी इस पोस्ट के साथ अंत तक जुड़े रहे मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको बहुत अच्छा अनुभव होगा और आपको हर प्रश्न का जवाब मिलेगा।
- सरकारी क्षेत्र में प्लस टू के बाद नौकरी पाने का यह एक सबसे उत्तम उपाय है। यदि आपकी प्लस टू किसी भी विषय आर्ट्स, साइंस , कॉमर्स में है तो आप JOA बनने के लिए एलिजिबल है। आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। 18 वर्ष पूरी होने के बाद आप JOA के लिए apply कर सकते हैं।
- हम आपको बताते चलें कि JOA बनने के लिए आपको केवल और केवल प्लस टू पास होना आवश्यक है। 2022 के नए नियमों के अनुसार आपको JOA बनने के लिए किसी भी तरह के कंप्यूटर कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है। आप केवल प्लस टू पास करके ही JOA बन सकते हैं।
Table of Contents
JOA ( Junior Office Assistant ) को दो Part में Categories किया गया है
Junior Office Assistant (IT)
Junior Office Assistant (Accounts)
JOA (IT) और JOA ( Accounts ) को सैलरी बराबर दी जाती है ।
JOA ( Junior Office Assistant ) को 2022 में Contract पर कितनी सैलरी मिलती है?
- JOA IT को 2022 में Contract पर सैलरी मिलती है Basic का 60%
- Basic =20600 का 60% = 12360
JOA ( Junior Office Assistant ) को 2022 में Regular होने पर कितनी सैलरी मिलती है?
- Regular होने पर Salary = Basic + DA+ HRA+ Other Allowances
- = 20600+ 37% DA of basic+ HRA+ Other Allowances + 14% NPS Employer Share
- = 20600+ 7622+ HRA + Other Allowances + 5200
- = 28222+ HRA + Other Allowances + 5200
- = 37000
- = 45000 Near About.
दो साल के रेगुलर सर्विस के बाद JOA की Basic Salary 31200 ho जाएगी।
JOA Basic Salary After Two Years: Basic Salary + DA+ HRA+ OTHER ALLOWANCES + 14% Employer Share on Total salary
- Total Salary = 31200 = DA + HRA + Other Allowances + 14% Employer Share
- Note: 2 years की Regular Service के बाद Basic Salary 20600 से Direct 31200 हो जाएगी। इसमें किसी भी तरह की 3% Yearly Increment Add नहीं होगी।
- दो साल के रेगुलर सर्विस के बाद JOA की Basic Salary 31200 होगी।
- Total Salary: 51000 Near About

JOA (IT) क्या है ?
- JOA (IT) का पूरा नाम Junior Office Assistant है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का वही काम रहता है जो काम एक क्लर्क किया करते थे। 2014 के बाद सरकार ने क्लर्क की भर्ती ना निकालकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के रूप में भर्तियां निकाली है।
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्तियां विभिन्न विभागों में निकलती है। विभाग अपनी वैकेंसी पोजीशन Subordinate Board को भेजते हैं और Subordinate Board सभी Department की posts को Combined करके एक कमीशन का पेपर करवाते हैं।
- आपको केवल JOA (IT ) के पोस्टकोड For Example 765 के लिए अप्लाई करना है और Department का allotment Subordinate बोर्ड द्वारा मेरिट के आधार पर किया जाता है। आपको किसी एक डिपार्टमेंट के लिए फॉर्म नहीं भरना है। आपको केवल JOA (IT) के पोस्ट कोड के लिए Apply करना है।
JOA (IT) बनने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?
- JOA (IT) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन 12 वीं 50% के साथ होनी चाहिए।
- यदि आप 12 वीं किसी भी विषय से पास कर चुके हैं तो आप जूनियर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए एलिजिबल है।
- 10+2 Arts.
- 10+2 Commerce.
- 10+2. Science
Sr. NO. | Category | % in 12th |
1. | GENERAL CATEGORY (Male) | 50% |
2. | SC (Scheduled Caste) | 45% |
4. | ST (Scheduled Tribe) | 45% |
5. | OBC (Other Backward Area) | 45% |
6. | Ex-Serviceman | 45% |
7. | Ward of Ex-Serviceman | 45% |
8. | Handicapped | 45% |
9. | Widow | 45% |
10. | Divorced Women | 45% |
JOA (IT) बनने के लिए क्या कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है ?
- JOA (IT) बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स /कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी नहीं है। आप केवल 12वीं पास होने चाहिए।
- JOA (IT) बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर का डिप्लोमा होना Essential Qualification में नहीं है।
- अगर आपके पास कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर डिप्लोमा है यह आपकी एडिशनल क्वालिफिकेशन में ऐड होगा।
JOA (IT) बनने के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है ?
- Subordinate Board या Staff Selection Commission द्वारा हर वर्ष JOA (IT) की भर्ती निकाली जाती है।
- आपको Subordinate Board या Staff Selection Commission की Website के साथ Connected रहना है।
- जैसे ही JOA (IT) की भर्ती के लिये Notification निकलती है आपको Online या Offline JOA (आईटी) के लिए आवेदन करना है।
- यदि आप Minimum Qualification के मापदंड को पूरा करते हैं तो आपके Application को एक्सेप्ट किया जाएगा।
- यदि आप Minimum Qualification को पूरा नहीं करते हैं तो आपके Application को Reject किया जाएगा।
- आपके Application Form को Accept होने के बाद Roll NO जारी किया जाएगा।
- Roll NO जारी होने के बाद आपको Written Exam को Qualify करना है।
- Written Exams के Qualify होने के बाद आपको Typing टेस्ट की लिए letter issue किया जाएगा।
- आपको 30 words पर मिनट के अनुसार Typing टेस्ट क्लेयर करना है ।
- यदि आप 30 words Per Minute से Typing टेस्ट पास कर लेते है तो आप JOA बनने के बहुत करीब पहुँच जायेगें।
- Typing Test पास करने के बाद आपकी documents Verification होगी Document Verification के बाद आपको Appointment letter issue किया जाएगा।
- Appointment letter जारी होने के बाद CMO/BMO से मेडिकल Certificate बनाना है ।
- Medical Certificate बाद आपको Appointment letter के साथ Department में जाकर जॉइनिंग Report Head को Submit करवानी है।
- जॉइनिंग रिपोर्ट सबमिट करने के बाद आप JOA बन जाएंगें ।
JOA (IT) बनने के लिए मिनिमम आयु कितनी होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए Minimum आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- जब तक आप 18 वर्ष के नहीं हो जाते आप JOA IT का Form नहीं भर सकते है ।
- JOA IT बनने के लिए 18 वर्ष का पूरा होना आवश्यक है ।
JOA (IT) बनने के लिए Maximum आयु कितनी होनी चाहिए ?
Sr.NO | Category | Age Limit |
1. | General | 18-45 |
2. | SC | 18-50 |
3. | ST | 18-50 |
4. | OBC | 18-50 |
5. | Handicapped | 18-50 |
6. | Ex-Serviceman | 18-50 |
JOA (IT) written Exams कुल कितने नंबर का होता है?
- JOA (IT) written Exams कुल 100 नंबर का होता है।
- लेकिन रिटन एग्जाम में 200 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
- और प्रत्येक क्वेश्चन आधे नंबर का होता है।
- JOA (IT) बनने के लिए जो मेरिट बनती है वह केवल 100 Marks से बनती है और आपका टाइपिंग केवल क्वालीफाई होना चाहिए।
- बिना टाइपिंग टेस्ट को क्वालीफाई किए आप JOA (IT) नहीं बन सकते ह। JOA (IT) के लिए टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाई करना मैंडेटरी है।
JOA (IT) बनने के लिए सिलेबस क्या है ?
Topic of JOA (IT) | Total No. of Question | Total No. of Marks |
General Knowledge/General Awareness‘ | 70 | 35 |
Current Affairs | 20 | 10 |
Basic Computer Knowledge | 50 | 25 |
Reasoning Ability | 16 | 8 |
Mathematics | 4 | 2 |
General Hindi | 20 | 10 |
General English | 20 | 10 |
Total | 200 | 100 |
JOA (IT) बनने के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी है ?
- JOA (IT) बनने के लिए आपको टाइपिंग टेस्ट पास करना बहुत जरूरी है बिना टाइपिंग टेस्ट पास किए आप JOA (IT) नहीं बन सकते हैं ।
- भले ही आपके Written में बहुत अच्छे मार्क्स हैं या आप Written में मेरिट में है आपको JOA (IT) बनने के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी है।
- टाइपिंग टेस्ट केवल पास करना जरूरी है। Typing टेस्ट केवल आपको Qualify करना है । Typing Test की मेरिट को Consider नहीं किया जाता है ।
JOA (IT) बनने के लिए इंग्लिश में कितनी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए इंग्लिश में आपकी 30 Words Per Minute की स्पीड होनी चाहिए।
- आपकी टाइपिंग स्पीड यदि 30 के ऊपर है तो यह बहुत अच्छी बात है पर लेकिन कम से कम आपकी टाइपिंग स्पीड 30 की होनी चाहिए.
JOA (IT) बनने के लिये हिंदी की टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए हिंदी लैंग्वेज में आपकी मिनिमम स्पीड 25 पर मिनट पर वर्ड होनी चाहिए ।
- JOA (IT) बनने के लिए आप हिंदी और इंग्लिश दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
JOA (IT)बनने के लिए Written में कुल कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं ?
- JOA (IT) बनने के लिए Written टेस्ट या पेपर में कुल 200 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
- जिन्हें आपको 2 घंटे यानि 120 मिनट में पूरा करना होता है।
JOA (IT) प्रश्न पत्र को सॉल्व करने के लिए कुल कितना समय मिलता है?
- JOA (IT) प्रश्न पत्र को सॉल्व करने के लिए कुल समय आपको 2 घंटे यानी 120 मिनट दिए जाते हैं।
- 120 मिनट में आपको 200 प्रश्न को हल करने है ।
क्या JOA (IT) बनने के लिए इंटरव्यू होता है या नहीं ?
- JOA (IT) बनने के लिए किसी भी तरह का इंटरव्यू नहीं होता है।
- आपकी मेरिट Written Exams के आधार पर डिसाइड की जाती है।
- Written Exams के साथ साथ आपको Typing Test भी Qualify करना है ।
JOA (IT) के क्या कार्य हैं ?
- JOA ( It ) का मुख्य कार्य Department के कंप्युटर से संबंधित कार्य करने से है।
- डिपार्टमेंटस में सभी कार्य ऑनलाइन या कंप्यूटर से किए जाते हैं। JOA (IT) का मुख्य कार्य ऑनलाइन वर्क करना है क्योंकि बदलते हुए टाइम में हर कार्य अब ऑनलाइन हो रहा है और डिपार्टमेंटस भी अपने सेवाओं ऑनलाइन कर रहा है।
JOA (IT) में क्या स्किल्स होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए आपमें जो स्पेशल स्किल्स होनी चाहिए वो है कंप्यूटर की नॉलेज। क्योंकि JOA (IT) का मुख्य कार्य ऑनलाइन वर्क करना है और ऑनलाइन सर्विस डिपार्टमेंट को और आम जनता तक पहुंचाना है।
- आज की इस बदलती हुई दुनिया में हर काम ऑनलाइन हो रहा है इसलिए JOA (IT) का भी मुख्य कार्य ऑनलाइन काम करना है।
- वैसे तो JOA Accounts की पोस्ट बहुत से डिपार्टमेंट में होती है। सभी डिपार्टमेंट अपनी वैकेंसी पोजीशन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भेजते हैं और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन सभी वैकेंसी को कंबाइंड करके JOA Accounts का टेस्ट ऑर्गेनाइज करवाते है।

- JOA ACCOUNTS बनने के बाद आपको मेरिट के आधार पर Departments आवंटित किए जाते है।
JOA Accounts क्या है?
- JOA Accounts का पूरा नाम Junior Office Assistant (Accounts) से है।
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का मुख्य कार्य ऑफिस में अकाउंटस और फाइनेंस से संबंधित है।
- JOA (Accounts) Cash बुक, Salary, और दुसरे Finance Matter को deal करते है।
JOA Accounts के लिए Minimum Qualification (Eligibility) क्या चाहिए ?
- JOA ACCOUNTS बनने के लिए मैट्रिक अच्छे नंबरों से पास करें।
- 10 + 2 Commerce Stream से पास करें।
- 10 + 2 पास करने के बाद B.Com. करें।
- B.Com. के साथ-साथ आपके पास 3 Months का Tally का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- यदि आपके पास Tally का Certificate नहीं है तो आपके पास Registered Organization से 6th Months का एक्सपीरियंस होना चाहिए जिसमें अपने Tally का काम किया हो।
Sr. NO. | Category | Marks % in B.Com |
1. | GENERAL CATEGORY | 50% |
2. | SC (Scheduled Caste) | 45% |
3. | ST (Scheduled Tribe) | 45% |
4. | OBC (Other Backward Class) | 45% |
5. | Ex-Serviceman | 45% |
6. | Handicapped | 45% |
JOA Accounts बनने के लिए क्या कंप्यूटर कोर्स होना आवश्यक है ?
- JOA Accounts बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स होना आवश्यक नहीं है ।
- आप बिना कंप्यूटर कोर्स के बिना भी JOA (Accounts) बन सकते हैं।
- लेकिन आपके पास मिनिमम क्वालीफिकेशन में बीकॉम का होना आवश्यक है।
क्या JOA Accounts बनने के लिए टैली का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है ?
- JOA Accounts बनने के लिए Tally का सर्टिफिकेट होना अति आवश्यक है आपके पास 3 Months का Tally का Certificate होना चाहिए।
- या फिर आपके पास किसी Registered Organisation से 6th मंथ का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
JOA Accounts के लिए Written Exam कितने नंबर का होता है ?
- JOA Accounts के लिए Written Exams 100 नंबर का होता है।
- जिसमें आपको 200 Question को Solve करना होता है।
- प्रत्येक Question ½ Marks का होता है। इस तरह से Written Exams 100 Marks का होता है ।
JOA Accounts की चयन प्रक्रिया क्या है ? What is the Selection Process of JOA Accounts?
- Subordinate Board या Staff Selection Commission द्वारा हर वर्ष JOA (Accounts) की भर्ती निकाली जाती है।
- आपको Subordinate Board या Staff Selection Commission की Website के साथ Connected रहना है।
- जैसे ही JOA (Accounts) की भर्ती के लिये Notification निकलती है आपको Online या Offline JOA (Accounts) के लिए आवेदन करना है।
- यदि आप Minimum Qualification के मापदंड को पूरा करते हैं तो आपके Application को एक्सेप्ट किया जाएगा।
- यदि आप Minimum Qualification को पूरा नहीं करते हैं तो आपके Application को Reject किया जाएगा।
- आपके Application Form को Accept होने के बाद Roll NO जारी किया जाएगा।
- Roll NO जारी होने के बाद आपको Written Exam को Qualify करना है।
- Written Exams Qualify होने के बाद Cut Off List Categories wise जारी की जाएगी ।
- Cut Off List Categories wise जारी होने के बाद आपके documents की Verification होगी। Documents की Verification के बाद आपको Appointment letter issue किया जाएगा।
- Appointment letter जारी होने के बाद CMO/BMO से मेडिकल Certificate बनाना है ।
- Medical Certificate और Appointment letter के साथ Department में जाकर जॉइनिंग Report Head को Submit करनी है।
- जॉइनिंग रिपोर्ट सबमिट करने के बाद आप JOA (Accounts) बन जाएंगें ।
JOA Accounts बनने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
Sr.NO | Category | Age Limit |
1. | General | 18-45 |
2. | SC | 18-50 |
3. | ST | 18-50 |
4. | OBC | 18-50 |
5. | Handicapped | 18-50 |
6. | Ex-Serviceman | 18-50 |
JOA Accounts बनने के लिए Syllabus क्या है ?
Topic of JOA (Accounts ) | Total No. of Question | Total No. of Marks |
10+2 Commerce Syllabus | 40 | 20 |
Complete Syllabus of B.com | 80 | 40 |
General Awareness/ General Knowledge | 26 | 13 |
Current Affairs | 10 | 5 |
Basic Computer Knowledge | 10 | 5 |
Reasoning Ability | 10 | 5 |
Mathematics | 4 | 2 |
General Hindi | 10 | 5 |
General English | 10 | 5 |
TotaL | 200 | 100 |
JOA Accounts के क्या कार्य होते हैं ?
- JOA (Accounts) का मुख्य कार्य फाइनेंस और अकाउंट से संबंधित होता है।
- JOA (Accounts) का मुख्य कार्य Cash or Finance Matters को Deal करना है।
- इसके अलावा Office के अन्य कार्य भी JOA (Accounts) को करने पड़ सकते है।
JOA Accounts बनने के लिए मुख्य स्किल्स क्या होनी चाहिए ?
- JOA Accounts बनने के लिए आपको अकाउंट्स और फाइनेंस की बहुत अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
- इसके साथ साथ Tally की भी Knowledge होनी चाहिये ।
- Tally के साथ साथ कंप्युटर को भी Operate करना आना चाहिए ।
- Computer की Knowledge होना इसलिए आवश्यक है क्यूंकि सभी Departments में अब Online कार्य हो रहे है।
JOA (IT)बनने की तैयारी कैसे करें?
किसी भी पेपर की तैयारी करने से पहले एक प्लानिंग तैयार की जाती है। पेपर की तैयारी करने से पहले आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा ।
1 अपना Mind Set करें :
- जब आपने JOA (IT) बनने की ठान ली है तो दुनिया की कोई ताकत आपको JOA (IT) बनने से नहीं सकती है।बशर्ते कि आपको एक माइंडसेट बनाना होगा और यह सोचना है कि मुझे JOA (IT) ही बनना है।
- यदि आप किसी भी चीज को दिल से चाहते हो तो कायनात भी आपको उस चीज को दिलाने में लग जाती है।यदि आप एक माइंडसेट से चलेंगे तो 1 दिन आपका JOA (IT) बनने का सपना जरूर पूरा होगा ।
JOA (IT) के Syllabus से संबंधित books Collect करें :
- अगर आपने यह सोच लिया है की आपको JOA (IT) बनना ही है तो इसके लिए आप सिलेब्स से संबंधित बुक्स को इकट्ठा करें। आपके JOA (IT) में मुख्य सिलेबस जनरल नॉलेज, कंप्यूटर, जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश,Reasoning Ability होगा।
General Knowledge/General Awareness और करंट अफेयर्स के लिए लगातार दो घंटे न्यूज़पेपर पढ़ें :
- यदि आप लगातार दो घंटे न्यूज़पेपर पढ़ते हैं तो आपको किसी भी तरह की कोई स्पेशल बुक पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस के लिए मनोहर पांडे की बुक भी पढ़ सकते हैं।
यदि आपने 9th to 12th computer पढ़ा है तो के कंप्यूटर के बेसिक कांसेप्ट आपके वहीं से क्लियर हो जाएंगे। इसके साथ आप Computer के स्टडी के लिए बुक्स भी खरीद सकते है ।
Monthly मैगजीन जैसे प्रतियोगिता दर्पण हर महीने पड़े।
- हर महीने रेगुलर मैगजीन पढ़े। यदि आप हर महीने रेगुलर magazine पढ़ते हैं तो आप ना केवल JOA (IT)के पेपर को पास कर पाएंगे बल्कि आप हर तरह के कॉन्पिटिटिव एग्जाम को पास करने में कैपेबल हो जाएंगे।
- क्योंकि मंथली मैगजीन में ना केवल करंट अफेयर्स की जानकारी होती है बल्कि इसके साथ-साथ जनरल नॉलेज /जनरल अवेयरनेस कंप्यूटर और कुछ पेपर्स के सैंपल भी दिए होते हैं।
- कॉन्पिटिटिव एग्जाम के क्वेश्चन पेपर भी दिए होते हैं।पेपर कैसे सॉल्व करना है इसके बारे में एक जजमेंट मिल जाएगी।
पिछले कुछ सालों के JOA (IT) के पेपर को स्टडी करें :
- JOA (IT) बनने के लिए आपको पिछले कुछ सालों के JOA (IT) के क्वेश्चन पेपर को स्टडी करना होगा।
- पिछले कुछ सालों के पेपर को स्टडी करके आपको एक जजमेंट हो जाएगी कि पेपर में क्या आता है और पेपर को किस तरह से और कितने टाइम में सॉल्व करना है।
अपना एक टाइम टेबल बनाएं।
- बुक्स खरीदने के बाद आपको एक टाइम टेबल सेट करना होगा। अगर आप एक स्टूडेंट है तो आपको टाइम की कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप वर्किंग है तो आपको टाइम टेबल कर जस्ट करना होगा आपको दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे स्टडी को देने पड़ेगे । क्योंकि आजकल कंपटीशन में पेपर क्वालीफाई करना एक बहुत बड़ी चुनौती है
6.बेवजह घर से बाहर ना निकले:
- जब आपने JOA (IT) बनने की ठान ली है तो आप बेवजह घर से बाहर ना निकले घर से बाहर निकल कर आपका भी वजह टाइम वेस्ट होगा। और आप अपने टारगेट पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
7 नेगेटिविटी फैलाने वाले लोगों से दूर रहें।
- आपको नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से दूर रहना होगा जो हमेशा इस तरह की बातें करते हुए पाए जाते हैं कि आप JOA (IT) नहीं बन सकते है। वह लोग आपके मोराल को down करेंगे और आपको तैयारी करने से रोकेंगे।
8. अपने एग्जाम के बारे में किसी से बात ना करें
- अपने एग्जाम के बारे में किसी से बात ना करें और किसी को किसी भी तरह के कोई भी इंफॉर्मेशन ना दे कि आप क्या कर रहे हैं और आप क्या करने वाले हैं और इस बात का विशेष ध्यान रखें।
9. आप जो कुछ आप जो भी पढ़ रहे हैं पढ़ने के बाद उसे एक बार जरूर लिखें ऐसा करने से आपके उस सब्जेक्ट और उस विषय पर मास्टरी हो जाएगी।
11. बार-बार एग्जाम भरे।
- , आप को बार-बार एग्जाम भरने हैं। यदि आप बार-बार एग्जाम देते हैं तो आप में एक अलग सा कॉन्फिडेंस आ जाएगा और आपके एग्जाम देने क स्किल्स बढ़ जाएगी।
12. हर तरह के एग्जाम देने की कोशिश करें।
- शुरुआत में आपको हर तरह के एग्जाम देने की कोशिश करनी है। हर तरह के एग्जाम देने से आपको पेपर स्टाइल और क्वेश्चन के बारे में पता चल सकेगा कि आपको कौन सा क्वेश्चन किस तरह कितने समय में सॉल्व करना है।
13. अपने करीबी फ्रेंड से पेपर की डिस्कशन करें।।
- हमेशा पेपर देने के बाद अपने करीबी फ्रेंड से पेपर के के बारे में डिस्कस करें। पेपर के बारे में डिस्कस करने से आपके बेसिक कांसेप्ट क्लियर हो जाएंगे और तब तक पेपर देते रहिए जब तक कि आप अपने मुकाम को हासिल नहीं कर लेते हैं। जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आपको अपने मंजिल से पीछे नहीं हटना है
15. लगातार प्रयास करते हुए 1 दिन आपकी मनचाही पोस्ट पर सिलेक्शन जरूर होगी।
- लगातार मेहनत करते हुए एक दिन आपको अपनी मनचाही मंजिल जरूर मिलेगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। यह तभी संभव है यदि आप धैर्य के साथ जिंदगी में आगे बढ़ते जाएंगे।
- डिसिप्लिन लाइफ स्टाइल को फॉलो करें। एक्सरसाइज करें और मेडिटेशन करें यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा।
Read More….
- PGT Computer Science Eligibility Criteria in 2023-24.
- PGT क्या है ? PGT कैसे बनें ? जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया हिन्दी में।