यदि आप 10+2 पास कर चुके हैं और आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो JOA IT क्या है? JOA IT कैसे बनें ? जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया हिंदी में। आपको हम JOA IT के बारे में रूबरू कराएंगे । आपके पास JOA (IT) बनने का एक बहुत सुनहरा मौका है। सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है और जिंदगी में हर व्यक्ति को सपने देखने का अधिकार है। इस सपने को साकार करने में हम आपकी मदद करेंगे।
- आप हमारी इस पोस्ट के साथ अंत तक जुड़े रहे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको बहुत अच्छा अनुभव होगा और आपको अपने हर प्रश्न का जवाब मिलेगा।
- सरकारी क्षेत्र में प्लस टू के बाद नौकरी पाने का यह एक सबसे उत्तम उपाय है। यदि आपकी प्लस टू किसी भी विषय आर्ट्स, साइंस , कॉमर्स में है तो आप JOA (IT) बनने के लिए एलिजिबल है। आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। 18 वर्ष पूरी होने के बाद आप JOA (IT ) के लिए Apply कर सकते हैं।
- हम आपको बताते चलें कि JOA (IT) बनने के लिए आपको केवल और केवल प्लस टू पास होना आवश्यक है। 2023 के नए नियमों के अनुसार आपको JOA (IT) बनने के लिए किसी भी तरह के कंप्यूटर कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है। आप केवल प्लस टू पास करके ही JOA (IT) बन सकते हैं।

Table of Contents
JOA (IT) क्या है ?
- JOA (IT) का पूरा नाम Junior Office Assistant है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का वही काम रहता है जो काम एक क्लर्क किया करते थे। 2014 के बाद सरकार ने क्लर्क की भर्ती ना निकालकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के रूप में भर्तियां निकाली है।
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्तियां विभिन्न विभागों में निकलती है। विभाग अपनी वैकेंसी पोजीशन Subordinate Board को भेजते हैं और Subordinate Board सभी Department की posts को Combined करके एक कमीशन का पेपर करवाते हैं।
- आपको केवल JOA (IT ) के पोस्टकोड For Example 765 के लिए अप्लाई करना है और Department का allotment Subordinate बोर्ड द्वारा मेरिट के आधार पर किया जाता है। आपको किसी एक डिपार्टमेंट के लिए फॉर्म नहीं भरना है। आपको केवल JOA (IT) के पोस्ट कोड के लिए Apply करना है।
JOA (IT) बनने के लिए Minimum Qualification क्या होनी चाहिए?
- JOA (IT) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन 12वीं 50% के साथ होनी चाहिए।
- यदि आप 12वीं किसी भी विषय से पास कर चुके हैं तो आप जूनियर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए एलिजिबल है।
- 10+2 Arts.
- 10+2 Commerce.
- 10+2 Science
Sr. NO. | Category | % in 12th |
1. | GENERAL CATEGORY (Male) | 50% |
2. | SC (Scheduled Caste) | 45% |
4. | ST (Scheduled Tribe) | 45% |
5. | OBC (Other Backward Area) | 45% |
6. | Ex-Serviceman | 45% |
7. | Ward of Ex-Serviceman | 45% |
8. | Handicapped | 45% |
9. | Widow | 45% |
10. | Divorced Women | 45% |
JOA (IT) बनने के लिए क्या कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है ?
- JOA (IT) बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स /कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी नहीं है। आप केवल 12वीं पास होने चाहिए।
- JOA (IT) बनने के लिए कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर का डिप्लोमा होना Essential Qualification में नहीं है।
कुछ एक Department में JOA (IT) बनने के लिए Sixth Months का कंप्यूटर कोर्स जरूरी है।
- अगर आपके पास कंप्यूटर कोर्स या कंप्यूटर डिप्लोमा है यह आपकी एडिशनल क्वालिफिकेशन में ऐड होगा।
JOA (IT) बनने के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है ?
- Subordinate Board या Staff Selection Commission द्वारा हर वर्ष JOA (IT) की भर्ती निकाली जाती है।
- आपको Subordinate Board या Staff Selection Commission की Website के साथ Connected रहना है।
- जैसे ही JOA (IT) की भर्ती के लिये Notification निकलती है आपको Online या Offline JOA (आईटी) के लिए आवेदन करना है।
- यदि आप Minimum Qualification के मापदंड को पूरा करते हैं तो आपके Application को एक्सेप्ट किया जाएगा।
- यदि आप Minimum Qualification को पूरा नहीं करते हैं तो आपके Application को Reject किया जाएगा।
- आपके Application Form को Accept होने के बाद Roll NO. जारी किया जाएगा।
- Roll NO. जारी होने के बाद आपको Written Exam को Qualify करना है।
- Written Exams के Qualify होने के बाद आपको Typing टेस्ट की लिए letter issue किया जाएगा।
- आपको 30 words पर मिनट के अनुसार Typing टेस्ट Pass करना है।
- यदि आप 30 words Per Minute से Typing टेस्ट पास कर लेते है तो आप JOA बनने के बहुत करीब पहुँच जायेगें।
- Typing Test पास करने के बाद आपकी documents Verification होगी। Document Verification के बाद आपको Appointment letter issue किया जाएगा।
- Appointment letter जारी होने के बाद CMO/BMO से मेडिकल Certificate बनाना है ।
- Medical Certificate बनाने के बाद आपको Appointment letter के साथ Department में जाकर जॉइनिंग Report Head को Submit करवानी है।
- जॉइनिंग रिपोर्ट सबमिट करने के बाद आप JOA बन जाएंगें ।
JOA (IT) बनने के लिए मिनिमम आयु कितनी होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए Minimum आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- जब तक आप 18 वर्ष के नहीं हो जाते आप JOA IT का Form नहीं भर सकते है ।
- JOA IT बनने के लिए 18 वर्ष का पूरा होना आवश्यक है ।
JOA (IT) बनने के लिए Maximum आयु कितनी होनी चाहिए ?
Sr.NO | Category | Age Limit |
1. | General | 18-45 |
2. | SC | 18-50 |
3. | ST | 18-50 |
4. | OBC | 18-50 |
5. | Handicapped | 18-50 |
6. | Ex-Serviceman | 18-50 |
JOA (IT) written Exams कुल कितने नंबर का होता है?
- JOA (IT) written Exams कुल 100 नंबर का होता है।
- लेकिन रिटन एग्जाम में 200 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
- और प्रत्येक क्वेश्चन आधे नंबर का होता है।
- JOA (IT) बनने के लिए जो मेरिट बनती है वह केवल 100 Marks से बनती है और आपका टाइपिंग केवल क्वालीफाई होना चाहिए।
- बिना टाइपिंग टेस्ट को क्वालीफाई किए आप JOA (IT) नहीं बन सकते है। JOA (IT) के लिए टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाई करना मैंडेटरी है।
JOA (IT) बनने के लिए सिलेबस क्या है ?
Topic of JOA (IT) | Total No. of Question | Total No. of Marks |
General Knowledge/General Awareness‘ | 70 | 35 |
Current Affairs | 20 | 10 |
Basic Computer Knowledge | 50 | 25 |
Reasoning Ability | 16 | 8 |
Mathematics | 4 | 2 |
General Hindi | 20 | 10 |
General English | 20 | 10 |
Total | 200 | 100 |
JOA (IT) बनने के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी है ?
- JOA (IT) बनने के लिए आपको टाइपिंग टेस्ट पास करना बहुत जरूरी है बिना टाइपिंग टेस्ट पास किए आप JOA (IT) नहीं बन सकते हैं ।
- भले ही आपके Written में बहुत अच्छे मार्क्स हैं या आप Written में मेरिट में है। आपको JOA (IT) बनने के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी है।
- टाइपिंग टेस्ट केवल पास करना जरूरी है। Typing टेस्ट केवल आपको Qualify करना है। Typing Test की मेरिट को Consider नहीं किया जाता है ।
JOA (IT) बनने के लिए इंग्लिश में कितनी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए इंग्लिश में आपकी 30 Words Per Minute की स्पीड होनी चाहिए।
- आपकी टाइपिंग स्पीड यदि 30 के ऊपर है तो यह बहुत अच्छी बात है पर लेकिन कम से कम आपकी टाइपिंग स्पीड 30 की होनी चाहिए.
JOA (IT) बनने के लिये हिंदी की टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए हिंदी लैंग्वेज में आपकी मिनिमम स्पीड 25 पर मिनट पर वर्ड होनी चाहिए ।
- JOA (IT) बनने के लिए आप हिंदी और इंग्लिश दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
JOA (IT)बनने के लिए Written में कुल कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं ?
- JOA (IT) बनने के लिए Written टेस्ट या पेपर में कुल 200 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
- जिन्हें आपको 2 घंटे यानि 120 मिनट में पूरा करना होता है।
JOA (IT) प्रश्न पत्र को सॉल्व करने के लिए कुल कितना समय मिलता है?
- JOA (IT) प्रश्न पत्र को सॉल्व करने के लिए कुल समय आपको 2 घंटे यानी 120 मिनट दिए जाते हैं।
- 120 मिनट में आपको 200 प्रश्न को हल करने है ।
क्या JOA (IT) बनने के लिए इंटरव्यू होता है या नहीं ?
- JOA (IT) बनने के लिए किसी भी तरह का इंटरव्यू नहीं होता है।
- आपकी मेरिट Written Exams के आधार पर डिसाइड की जाती है।
- Written Exams के साथ साथ आपको Typing Test भी Qualify करना है ।
JOA (IT) के क्या कार्य हैं ?
- JOA ( It ) का मुख्य कार्य Department में कंप्युटर से संबंधित कार्य करने से है।
- डिपार्टमेंटस में सभी कार्य ऑनलाइन या कंप्यूटर से किए जाते हैं। JOA (IT) का मुख्य कार्य ऑनलाइन वर्क करना है क्योंकि बदलते हुए टाइम में हर कार्य अब ऑनलाइन हो रहा है और डिपार्टमेंटस भी अपने सेवाओं ऑनलाइन कर रहा है।
JOA (IT) में क्या स्किल्स होनी चाहिए ?
- JOA (IT) बनने के लिए आपमें जो स्पेशल स्किल्स होनी चाहिए वो है कंप्यूटर की नॉलेज। क्योंकि JOA (IT) का मुख्य कार्य ऑनलाइन वर्क करना है और ऑनलाइन सर्विस डिपार्टमेंट को आम जनता तक पहुंचाना है।
- आज की इस बदलती हुई दुनिया में हर काम ऑनलाइन हो रहा है इसलिए JOA (IT) का भी मुख्य कार्य ऑनलाइन काम करना है।
JOA (IT)बनने की तैयारी कैसे करें?
किसी भी पेपर की तैयारी करने से पहले एक प्लानिंग तैयार की जाती है। पेपर की तैयारी करने से पहले आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा ।
1 अपना Mind Set करें :
- जब आपने JOA (IT) बनने की ठान ली है तो दुनिया की कोई ताकत आपको JOA (IT) बनने से नहीं सकती है। बशर्ते कि आपको एक माइंडसेट बनाना होगा और यह सोचना है कि मुझे JOA (IT) ही बनना है।
- यदि आप किसी भी चीज को दिल से चाहते हो तो कायनात भी आपको उस चीज को दिलाने में लग जाती है। यदि आप एक माइंडसेट से चलेंगे तो 1 दिन आपका JOA (IT) बनने का सपना जरूर पूरा होगा ।
JOA (IT) के Syllabus से संबंधित books Collect करें :
- अगर आपने यह सोच लिया है की आपको JOA (IT) बनना ही है तो इसके लिए आप सिलेब्स से संबंधित बुक्स को इकट्ठा करें। आपके JOA (IT) में मुख्य सिलेबस जनरल नॉलेज, कंप्यूटर, जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश, Reasoning Ability होगा।
General Knowledge/General Awareness और करंट अफेयर्स के लिए लगातार दो घंटे न्यूज़पेपर पढ़ें :
- यदि आप लगातार दो घंटे न्यूज़पेपर पढ़ते हैं तो आपको किसी भी तरह की कोई स्पेशल बुक पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस के लिए मनोहर पांडे की बुक भी पढ़ सकते हैं।
यदि आपने 9th to 12th computer पढ़ा है तो कंप्यूटर के बेसिक कांसेप्ट आपके वहीं से क्लियर हो जाएंगे। इसके साथ आप Computer की स्टडी के लिए बुक्स भी खरीद सकते है ।
मंथली मैगजीन प्रतियोगिता दर्पण हर महीने पढ़ें:
- हर महीने रेगुलर मैगजीन पढ़े। यदि आप हर महीने रेगुलर magazine पढ़ते हैं तो आप ना केवल JOA (IT) के पेपर को पास कर पाएंगे बल्कि आप हर तरह के कॉन्पिटिटिव एग्जाम को पास करने में कैपेबल हो जाएंगे।
- क्योंकि मंथली मैगजीन में ना केवल करंट अफेयर्स की जानकारी होती है बल्कि इसके साथ-साथ जनरल नॉलेज /जनरल अवेयरनेस कंप्यूटर और कुछ पेपर्स के सैंपल भी दिए होते हैं।
- कॉन्पिटिटिव एग्जाम के क्वेश्चन पेपर भी दिए होते हैं। पेपर कैसे सॉल्व करना है इसके बारे में एक जजमेंट मिल जाएगी।
पिछले कुछ सालों के JOA (IT) के पेपर को स्टडी करें :
- JOA (IT) बनने के लिए आपको पिछले कुछ सालों के JOA (IT) के क्वेश्चन पेपर को स्टडी करना होगा।
- पिछले कुछ सालों के पेपर को स्टडी करके आपको एक जजमेंट हो जाएगी कि पेपर में क्या आता है और पेपर को किस तरह से और कितने टाइम में सॉल्व करना है।
अपना एक टाइम टेबल बनाएं।
- बुक्स खरीदने के बाद आपको एक टाइम टेबल सेट करना होगा। अगर आप एक स्टूडेंट है तो आपको टाइम की कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप वर्किंग है तो आपको टाइम टेबल Adjust करना होगा। आपको दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे स्टडी को देने पड़ेगे क्योंकि आजकल कंपटीशन में पेपर क्वालीफाई करना एक बहुत बड़ी चुनौती है
6.बेवजह घर से बाहर ना निकले :
- जब आपने JOA (IT) बनने की ठान ली है तो आप बेवजह घर से बाहर ना निकले। घर से बाहर निकल कर आपका वेेजह ही टाइम वेस्ट होगा और आप अपने टारगेट पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
7 नेगेटिविटी फैलाने वाले लोगों से दूर रहें :
- आपको नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से दूर रहना होगा, जो हमेशा इस तरह की बातें करते हुए पाए जाते हैं कि आप JOA (IT) नहीं बन सकते है। वे लोग आपके मोराल को down करेंगे और आपको तैयारी करने से रोकेंगे।
8. अपने एग्जाम के बारे में किसी से बात ना करें :
अपने एग्जाम के बारे में किसी से बात ना करें। लोगों को यह ना बताएं कि आप कौन सा एग्जाम दे रहे हैं। भविष्य में आपकी किस तरह की प्लानिंग है। अगर आपसे कोई आपकी एग्जाम में बात करना चाहे तो उसे इधर-उधर की बात करके टाल दें।
9. आप जो कुछ आप जो भी पढ़ रहे हैं पढ़ने के बाद उसे एक बार जरूर लिखें ऐसा करने से आपके उस सब्जेक्ट और उस विषय पर मास्टरी हो जाएगी।
11. बार-बार एग्जाम भरे :
- , आप को बार-बार एग्जाम भरने हैं। यदि आप बार-बार एग्जाम देते हैं तो आप में एक अलग सा कॉन्फिडेंस आ जाएगा और आपके एग्जाम देने की स्किल्स बढ़ जाएगी।
12. हर तरह के एग्जाम देने की कोशिश करें :
- शुरुआत में आपको हर तरह के एग्जाम देने की कोशिश करनी है। हर तरह के एग्जाम देने से आपको पेपर स्टाइल और क्वेश्चन के बारे में पता चल सकेगा कि आपको कौन सा क्वेश्चन किस तरह कितने समय में सॉल्व करना है।
13. अपने करीबी फ्रेंड से पेपर की डिस्कशन करें :
- हमेशा पेपर देने के बाद अपने करीबी फ्रेंड से पेपर के बारे में डिस्कस करें। पेपर के बारे में डिस्कस करने से आपके बेसिक कांसेप्ट क्लियर हो जाएंगे और तब तक पेपर देते रहिए जब तक कि आप अपने मुकाम को हासिल नहीं कर लेते हैं। जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आपको अपने मंजिल से पीछे नहीं हटना है
15. लगातार प्रयास करते हुए 1 दिन आपकी मनचाही पोस्ट पर सिलेक्शन जरूर होगी :
- लगातार मेहनत करते हुए एक दिन आपको अपनी मनचाही मंजिल जरूर मिलेगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। यह तभी संभव है यदि आप धैर्य के साथ जिंदगी में आगे बढ़ते जाएंगे।
- डिसिप्लिन लाइफ स्टाइल को फॉलो करें। एक्सरसाइज करें और मेडिटेशन करें। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा।
FAQ
Q.1 क्या JAO IT बनने के लिए कंप्युटर डिप्लोमा जरूरी है ?
Ans. JOA IT बनने के लिए computer डिप्लोमा जरूरी नहीं है। लेकिन कुछ Departments में JOA IT बनने के लिए Computer Diploma जरूरी है ।
Q.2 क्या JOA आईटी बनने के लिए Typing Test पास करना पड़ता है ?
Ans. JOA IT के लिए Typing Test पास करना अनिवार्य है ।
Q.3 क्या JOA IT बनने के लिए इंटरव्यू होता है या नहीं ?
Ans. JOA IT बनने के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता है।
Q.4 JOA IT की सैलरी कितने होती है ?
Ans. JOA IT को 2022 में Contract पर सैलरी मिलती है Basic का 60%
Basic =20600 का 60% = 12360
Regular होने पर Salary = Basic + DA+ HRA+ Other Allowances
= 20600+ 37% DA of basic+ HRA+ Other Allowances
= 20600+ 7622+ HRA + Other Allowances
= 28222+ HRA + Other Allowances
= 31000
Read More…..
स्कूल लेक्चरर/ PGT कैसे बनें ? जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया हिन्दी में – 2022
सरकारी नॉकरी कैसे पायें ? सरकारी जॉब पाने के लिए करें इन स्टेप्स को फॉलो – 2022