यदि आप एक स्टूडेंट हैं और आप पढ़ना चाहते हैं फिर भी आप का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपना मन पढ़ाई में लगा सकते हैं।
- मैं पिछले 10 वर्ष से as a Lecturer बच्चों को पढ़ा रही हूं। लेक्चरर बनने से पहले PRT यानी Primary टीचर के तौर पर 2 साल बच्चों को पढ़ा चुकी हूं।
- 12 वर्षों के लंबे अनुभव में मैंने यह महसूस किया है कि बच्चों का मन पढ़ाई में क्यों नहीं लगता। उन्हें किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लग रही है तो आगे पढ़ें। मेरे को आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भी पढ़ाई में मन कैसे लगाएं आपको इसका Solution जरूर मिलेगा।

- एक तरफ स्टूडेंट के ऊपर परिवार का दबाव होता है और दूसरी तरफ स्कूल का बोझ। इन सब के बीच में बच्चा करें तो करें क्या करें।आज के बदलते परिवेश और तकनीकी में होने वाले परिवर्तन से बच्चे का ध्यान भटक रहा है। उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
- इन मुश्किलों से छुटकारा पाने में हम आपकी मदद करेंगे कि बच्चे का मन पढ़ाई में लग जाए और वह जिंदगी में आगे बढ़ सके।
Table of Contents
पढ़ाई में मन नहीं लगता पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। इन 16 तरीकों से लगाएं पढ़ाई मे मन :
1. सुबह जल्दी उठे :
- यदि आप सचमुच में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा। आपको शुरू में सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई नहीं करनी है बल्कि अपनी एक रूटीन बनानी है। जब आपकी रूटीन बन जाए उसके बाद पढ़ाई शुरू करें।
- शुरू में आपको केवल 20 मिनट ही पढ़ना है उसके बाद आपको धीरे-धीरे टाइम को बढ़ाना है , यदि आप इस तरीके को फॉलो करते हैं तो एक दिन आप का मन पढ़ाई में जरूर लगेगा और आप जिंदगी में जरूर सक्सेस होंगे।
2.रेगुलर व्यायाम / एक्सरसाइज करें :
- सुबह जल्दी उठने के बाद व्यायाम करें। व्यायाम/एक्सरसाइज हमारे अंदर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करके बाहर फेंकता है।
- व्यायाम ना केवल हमारे शरीर के लिए जरूरी है बल्कि हमारे मन और मस्तिष्क के लिए भी जरूरी है। एक्सरसाइज करने के बाद आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे और आपका मन पढ़ाई में लगने लगेगा।
3.सुबह नहाने के बाद 10 मिनट पूजा जरूर करें:
- सुबह नहाने के बाद 10 मिनट पूजा जरूर करें । जब आप सुबह नहाने के बाद एक रूटीन में रोज पूजा करेंगे तो आपके अंदर एक पॉजिटिविटी आएगी।
- यदि आप 10 मिनट रोज पूजा को देते हैं तो आप में एक अद्भुत परिवर्तन आएगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे तो ऑटोमेटिक आपका मन पढ़ाई में लगेगा।
4.संतुलित आहार या बैलेंस डाइट लें :
- यदि आप का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि आपका खान-पान ठीक नहीं है । आप अपने आपको थका हुआ महसूस करते हो। ऐसी स्थिति में आप का मन पढ़ाई में कैसे लगेगा।
- Balance diet लें। अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां ,दालें, चावल, रोटी, सलाद व फ्रूट को जरूर शामिल करें।
5. स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करें या कोई भी गेम जरूर खेलें :
- आप स्पोर्ट्स पर्सन है या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपको एक गेम जरूर खेलनी है। यदि आप कोई भी गेम रोज खेलते हैं तो यह आपको तरोताजा रखेगी और आपके मन और मस्तिष्क को स्ट्रांग बनाएगी। गेम हमारे शरीर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। आपने पाया होगा कि कोई भी गेम खेलने के बाद आप अपने आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं।
- यदि आप मानसिक रूप से स्ट्रांग बन जाते हैं पढ़ाई तो क्या आप दुनिया की हर वह चीज पा सकते हैं जिसका अपने कभी सपना देखा था ।
6.सोशल मीडिया से जितना हो सके उतना दूर है :
- आजकल के समय में सोशल मीडिया का जादू बच्चों पर इस कदर है कि वह सोशल मीडिया की चकाचौंध की दुनिया से बाहर ही नहीं आ पा रहे हैं।
- सोशल मीडिया बच्चों के दिमाग और समय को चूस रहा है। इसलिए जितना संभव हो सके सोशल मीडिया से दूर रहें।
7. बहुत अधिक दोस्त ना बनाएं :
- यदि आप का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो इसकी एक और वजह यह भी हो सकती है कि आपके बहुत अधिक दोस्त हैं जो आपको कई तरह की सूचना देकर आपके मन को भटका रहे हैं।
- इसलिए जितना हो सके बहुत कम दोस्त बनाए और अच्छे दोस्त बनाएं।
8.अपना एक टाइम टेबल बनाएं :
- यदि आप एक स्टूडेंट हैं और आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाना चाहिये।
- यदि आप टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करते हैं तो आपका मन धीरे-धीरे ही सही पर पढ़ाई में जरूर लगेगा।
9.अपनी समस्या के बारे में मम्मी पापा से खुलकर बात करें :
- अपनी किसी भी समस्या के बारे में अपने मम्मी पापा से खुलकर बात करें।
- आपकी समस्या को आपके मम्मी पापा से ज्यादा अच्छी तरह से कोई भी नहीं समझ सकता।
- इसलिए यदि आपकी कोई भी किसी भी तरह की दिक्कत हो अपने मम्मी पापा से बात करें।
- जब आप अपने मम्मी पापा से बात करेंगे तो आपका मन हल्का हो जाएगा और आपका दिल पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा।
10.अपने पसंदीदा स्थान पर घूमने जाएं :
- कम से कम साल में दो बार अपने पसंदीदा जगह में घूमना जाए।
- जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो हम अपने आप को बहुत तरोताजा महसूस करते हैं और हमारा मन पढ़ाई में लगने लग जाता है।
11. successful व्यक्ति के जीवन के बारे में पढ़ें :
- सक्सेसफुल व्यक्ति के जीवन के बारे में पढ़ें कि वे जिंदगी में किस तरह से इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं इसके पीछे उन्होंने कितनी मेहनत की है।
- जब आप इस तरह की पर्सनैलिटी के बारे में पढ़ेंगे तो आप में एक अलग तरह की मोटिवेशन आएगी और मोटिवेट होकर आप पढ़ना शुरू कर देंगे।
12.अपने करीबी दोस्त के साथ पढ़ाई के बारे में डिस्कशन करें :
- अपने करीबी दोस्त के साथ पढ़ाई के बारे में डिस्कशन करें, बातचीत करें।
- इससे आपके बहुत सारे बेसिक कांसेप्ट क्लियर हो जाएंगे और आपको बहुत अछा महसूस होगा। इससे आपके पढ़ाई में मन लगने लग जाएगा.
13.अपने टीचर से कैरियर से रिलेटेड डिस्कशन करें :
- अपने क्लास टीचर या अन्य टीचर से कैरियर से रिलेटेड विषय के बारे में डिस्कस करें। उन्हें पूछे कि आप फ्यूचर में क्या कर सकते हैं।
- आपको किस तरह की पढ़ाई करनी है या किस तरह का कोर्स करना है, जिससे आपको लाइफ में जल्दी सक्सेस मिल सके।
- इस तरह के डिस्कशन से आपको मोटिवेशन मिलेगी और पढ़ाई में आपका मन लगने लग जाएगा।
14.अपनी पसंद का म्यूजिक सुने/डांस करें :
- यदि कभी भी आप अपने आप को डिप्रेस्ड महसूस करते हैं तो आप अपनी पसंद का म्यूजिक सुन सकते हैं।
- आप अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए डांस कर सकते हैं। म्यूजिक सुनिए और डांस करें और अपने आप को रिफ्रेश करके पढ़ाई करिए।
15. किसी भी तरह के नशे से दूर रहे :
- यदि आप जिंदगी में कुछ बनना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी भी तरह के नशे से आपको दूर रहना है।
- नशा ना केवल आपके आज को खत्म करेगा बल्कि आने वाले फ्यूचर को भी बर्बाद करके रख देगा। इसीलिए किसी भी तरह के नशे से बहुत दूर रही है।
16. रेगुलर न्यूज़ पेपर पढ़ें :
- आपको रेगुलर न्यूज़ पेपर पढ़ना है यदि आप रेगुलर न्यूज़ पेपर पढ़ते हैं तो आप में बहुत अच्छी Habit Develop हो जाएगी।
- रेगुलर न्यूज़ पेपर पढ़ने की आदत से आप अपने आप को देश विदेश से अपडेट कर पाएंगे साथ ही साथ आप का मन पढ़ाई में लगने लग जाएगा।